उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) बढ़ेगी ठंड,गिरेगा पारा, आने वाले दिनों में बादल के साथ ऐसा रहेगा मौसम।।

गिरेगा पारा, पहाड़ों पर मौसम में बदलाव के आसार, सर्द हवाओं से बढ़ी कंपकपी

उत्तराखंड में आगामी सोमवार से मौसम के मिजाज में बदलाव आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने से तापमान में गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड में वृद्धि होने की भी उम्मीद है।

देहरादून: दीपावली के बाद अब एक ठंड बढ़ने लगी है जिससे लोगों ने पूरी तरह से गर्म कपड़े निकाल लिए हैं हाफ स्वेटर में रहने वाले लोगों को भी पर्वतीय क्षेत्र में अब जैकेट और शाल से काम चलाना पड़ रहा है हालांकि उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा। प्रदेश में फिलहाल बारिश के आसार नहीं है। देहरादून में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 28.5 और न्यूनतम पर सामान्य से एक डिग्री कम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है। सोमवार से पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं आंशिक बादल छा सकते हैं। देहरादून में सुबह से ही चटक धूप खिली रही जिससे काफी गर्मी हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तरकाशी)18 मजदूर निकले गए, मुख्यमंत्री धामी मौके पर, देखें वीडियो ।।

दिन के समय लोगों ने गर्म कपड़े पहनने छोड़ दिए हैं। जबकि शाम 5 बजे के बाद पारा एकदम गिर रहा है और कंपकंपी वाली ठंड हो रही है। पर्वतीय क्षेत्र में सर्द हवाएं बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(सिलक्यारा) अभी-अभी आई नई अपडेट, जल्द आएगी खुशखबरी, मिशन चुनौती भरा।।

मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह का कहना है कि फिलहाल अगले कुछ दिन प्रदेश में वर्षा के आसार नहीं है। शुष्क मौसम के कारण ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना है। जबकि पर्वतीय क्षेत्र में तापमान सामान्य रह सकता है।

Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top