उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(हल्द्वानी) सीएम धामी का रोड शो. उमड़ा जन सैलाब, अंतिम दिन चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत ।।

हल्द्वानी। नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में रोड शो किया। सीएम ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा- इस बार भाजपा 400 का आंकड़ा पार करेगी।
बुधवार को तमाम कार्यकर्ता कालाढूंगी रोड पर पशु चिकित्सालय के सामने एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में तिकोनिया तक पहुंचे। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दस साल गरीबों के लिए समर्पित रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के उत्थान के लिए कार्य किए। इसी का नतीजा है कि आज देश में कांग्रेस नहीं मोदी की गारंटी चलती है। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन और विश्वास के चलते देश सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा है।
कहा कि इस बार देश में भाजपा 400 पार और राज्य में पांचों सीट जीतकर कीर्तिमान स्थापित करेगी।
सीएम ने कहा, भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पीएम मोदी ने 2014 के बाद से ही उत्तराखंड के कायाकल्प में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। 10 सालों में उत्तराखंड को लगभग 2 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात केंद्र सरकार ने दी है। हम सभी मिलकर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान दें।

To Top