उत्तराखण्ड

(खबर बड़ी) गढ़वाल में कांग्रेस विधायक ने मचा दी खलबली.थामा कमल. ली भाजपा की सदस्यता।।

देहरादून: आचार संहिता लगने से पहले और बाद में अब राजनीतिक समीकरण बदलने लगे हैं लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस पार्टी में सबसे अधिक नुकसान गढ़वाल में देखने को मिल रहा है। एक के बाद एक कांग्रेस नेता पार्टी को अलविदा कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के डूबते जहाज से अब बदरीनाथ सीट से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी ने कमल का हाथ थाम लिया है। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण की और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कशीदे पढ़ते हुए उनका वीडियो भी सामने आया है। राजेंद्र सिंह भंडारी इस वीडियो में पौड़ी संसदीय सीट से भाजपा प्रयाशी अनिल बलूनी की जीत के लिए दिन-रात एक करने का संकल्प भी ले रहे हैं।

To Top