उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(उत्तराखंड) सर्दी का सितम ला रही है मुसीबत देख मौसम अपडेट।।

Uttarakhand city news Dehradun दो दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि, बारिश और बर्फबारी के इस संक्षिप्त दौर ने राज्य में सर्दी का सितम ला दिया है और कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। गुरुवार को देहरादून में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में भी सामान्य तापमान से इतनी ही गिरावट देखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) मुख्यमंत्री उत्तरांचल प्रेस क्लब कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण में हुए शामिल।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान लगाया है कि शुक्रवार को राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। राज्य की राजधानी देहरादून में आसमान साफ ​​रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह के समय धुंध छाने की संभावना है। देहरादून में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 डिग्री सेल्सियस और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उत्तराखंड में देहरादून सहित ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह और शाम के समय सर्द हवाएं कंपकंपी छुड़ा रही हैं, जबकि दिन के समय खिल रही चटक धूप सर्दी से राहत दे रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारियां बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दु:खद(उत्तराखंड) शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, युवती ने की आत्महत्या, गिरफ्तार।।

वहीं, रात के समय पाला गिरने की संभावना है। उत्तराखंड में 8 और 9 दिसंबर को मौसम का मिजाज बदलने के बाद ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में हुई बारिश ने ठंड में काफी इजाफा कर दिया है। रातें सर्द हो गई हैं, जबकि दिन के समय चटक धूप खिल रही है। हालांकि, दिन के समय भी सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है, लेकिन धूप से कुछ हद तक ठंड से राहत मिल रही है।

Ad
To Top