उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) दीपावली से पहले होगी बरसात.बढ़ेगी ठंड.गढ़वाल के बाद अब कुमाऊँ मंडल में बरसात देगी दस्तक।।

देहरादून-: उत्तराखंड में गुलाबी ठंड के बाद अब ठंड ठिठुरन वाली होने को तैयार है बुधवार 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग. टिहरी. देहरादून. पिथौरागढ़. बागेश्वर. जनपदों में जहां बरसात और बर्फबारी का दौर शुरू होगा वही 10 नवंबर को टिहरी. देहरादून. पौड़ी .अल्मोड़ा. चंपावत. और नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा भी होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। इस तरह राज्य में दीपावली से पहले होने वाली बरसात के बाद ठंड जोर पकड़ने लगेगी जबकि समूची केदार घाटी में पिछले कई दिनों से वर्षा और बर्फबारी के बाद यहां ठंड ने सभी को अपने आगोश में ले लिया है।
उधर दिवाली वाले इस वीकेंड पर ठंड थोड़ी बढ़ जाएगी। तापमान एक से दो डिग्री तक नीचे जा सकता है। इससे पूर्व हल्के वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है। पांच दिनों से प्रदूषण से परेशान दिल्ली को अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से हवाओं की गति में थोड़ा सुधार होगा। इससे प्रदूषण का गुबार कम होने लगेगा। 9 नवंबर की रात में बूंदाबांदी की संभावना भी है। 11 और 12 नवंबर को हवाएं और तेज होंगी। इसके साथ ही ठंड भी अब बढ़ेगी। इस हफ्ते में तापमान में और अधिक कमी आ जाएगी।

Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top