दुखद खबर | मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर
रामनगर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार नितेश जोशी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।
रामनगर के वरिष्ठ पत्रकार नितेश जोशी का रविवार शाम करीब 4:00 बजे फोर्टिस अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
नितेश जोशी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने करियर में कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में कार्य किया और “कॉर्बेट हलचल” न्यूज़ पोर्टल के संपादक के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण पहचान बनाई। क्षेत्रीय पत्रकारिता में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।
वहीं सूचना महानिदेशक Banshidhar Tiwari ने भी शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
नितेश जोशी के निधन से रामनगर सहित पूरे उत्तराखंड में शोक का माहौल है। पत्रकार, सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने उन्हें एक ईमानदार, समर्पित और निष्पक्ष पत्रकार के रूप में याद किया।




