Uttarakhand city news Rishikesh रेलवे से बड़ी खबर आ रही है रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04314/04313 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष गाड़ी का संचलन योग नगरी ऋषिकेश से 16 अप्रैल से 12 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं रविवार को तथा मुजफ्फरपुर से 17 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को 26 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष गाड़ी 16 अप्रैल से 12 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार एवं रविवार को योग नगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 16.15 बजे, मुरादाबाद से 19.25 बजे, बरेली से 20.49 बजे, शाहजहाँपुर से 22.05 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 00.20 बजे, गोंडा से 02.43 बजे, बस्ती से 03.55 बजे, गोरखपुर से 05.15 बजे, सीवान से 07.05 बजे, छपरा से 08.15 बजे तथा हाजीपुर से 09.40 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 11.20 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश ग्रीष्मकालीन आरक्षित विशेष गाड़ी 17 अप्रैल से 13 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार को मुजफ्फरपुर से 14.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 15.05 बजे, छपरा से 17.45 बजे, सीवान से 18.35 बजे, गोरखपुर से 20.35 बजे, बस्ती से 21.35 बजे, गोंडा से 22.55 बजे, दूसरे दिन सीतापुर से 02.30 बजे, शाहजहाँपुर से 04.42 बजे, बरेली से 05.57 बजे, मुरादाबाद से 07.58 बजे तथा हरिद्वार से 10.15 बजे छूटकर योग नगरी ऋषिकेश 11.15 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।




