Uttarakhand city news dehradun बाहरी राज्यों से आकर बिना सत्यापन किये स्पा सेंटर में रह रही युवतीयों को आज पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ प्रारंभ की है कोतवाली विकासनगर पुलिस ने
ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह कार्रवाई की है।
स्पा सेंटर में बिना सत्यापन के महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के विरुद्ध पुलिस ने की कार्रवाई
स्पा संचालक का पुलिस अधिनियम में चालान कर स्पा सेंटर को कराया बंद
बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में कार्य कर रही बाहरी राज्यो की 07 महिलाओं को 172 bnss में हिरासत में लेकर लाया गया थाने
पूछताछ के बाद सभी महिलाओं के विरुद्ध पुलिस अधिनियम मे की कार्यवाही
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा बाजार में संचालित दो स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटर में बाहरी राज्यों से आई 07 महिलाएं बिना सत्यापन के कार्य करती हुई मिली, जिस पर सभी महिलाओं को 172 bnss में हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ हेतु कोतवाली में लाया गया, जिनसे बाद पूछताछ उनका 81 पुलिस अधि0 में चालान किया गया तथा बिना सत्यापन के स्पा सेंटर में महिलाओं को रखने पर स्पा सेंटर संचालक के धारा 83 पुलिस अधि0 में चालान कर स्पा सेंटरों को बन्द कराया गया।
पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है।




