उत्तर प्रदेश

(हल्द्वानी)भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने भर्ती घोटाले पर कांग्रेस पर साधा निशाना.कहा बिना कालखंड को देखकर की जा रही है जांच पड़ताल. कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ना कर अपने पूजनीय और गांधीवाद चेहरे को देखें।।

हल्द्वानी 4 फ़रवरी :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने भर्ती घोटाले मे कांग्रेस पर आरोप प्रत्यारोप की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा में ऐसे लोगों के लिए कोई स्थान नही जो कि राज्य के संसाधन और बेरोजगारों के हकों पर डाका डाल रहे हो, जबकि कांग्रेस मे ऐसे लोग सदैव सम्मानित होते रहते है। कांग्रेस भर्ती घोटाले मे जिस व्यक्ति का नाम ले रही है उसे भाजपा पहले ही निष्काषित कर चुकी है।और भविष्य मे भी ऐसे किसी भी व्यक्ति को बक्शा नही जायेगा, क्योकि भाजपा अनुशासन के बूते आज दुनिया का सबसे बड़ा दल है।
रावत ने कहा कि पूर्व मे भर्ती घोटाले हुए उनको लेकर स्वीकारोक्ति करने वाले कांग्रेस मे आज भी पूजनीय और गांधीवादी चेहरे के रूप मे पहचान रखते है। कांग्रेस मे उनके कारनामों को लेकर मतभेद है, लेकिन कांग्रेस इस पर चुप्पी साधती रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन मे भ्रष्टाचार चरम पर रहा है और आज वही कांग्रेसी उपदेशक बने हुए है। पूर्व सीएम हरीश रावत का कार्यकाल अराजकता का रहा और भर्ती घपलों से लेकर राज्य के संसाधनों की लूट तक उस काल मे रही। और आज जो भी मामले सामने आ रहे वो सभी कॉंग्रेस द्वारा लगाये पेड़ के फल हैं उसी पेड़ को जड़ से उखाड़ने का संकल्प मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया है । कॉंग्रेस कार्यकाल के आज भी कई मामले सीबीआई, इडी तथा अन्य एजेंसियों के पास जांच चल रही है।
भाजपा प्रवक्ता रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकारों मे अराजकता का इतिहास पुराना रहा है। पहली निर्वाचित कांग्रेस सरकार मे थोक के हिसाब से बांटी गयी लाल बत्तियों मे बैठे माननीयों ने जिस तरह से सड़कों पर तांडव मचाया वह किसी से छिपा नही है। उस काल के माननीय आज भी किसी न किसी कारनामे मे संलिप्त मिल जाते है, लेकिन वह आज भी कांग्रेस का गौरव बने हुए है।
उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे भाजपा बिना किसी काल खंड को देखकर सभी मामलों की जांच कर रही है और भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत मे बख़्शा नही जायेगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top