उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(दीजिए बधाई) आईएएस बनकर पहुंची बेटी अपने पैतृक गांव, लोगों ने ऐसे किया स्वागत ।।

आईएएस मीनल का गाँव में भव्य स्वागत
नई टिहरी : आईएएस बनकर मीनल नेगी अपने पैतृक गांव दिवाड़ा पहुंची तो ग्रामीणों ने भी पलकों पर बैठा लिया। ढोल-नगाड़े बजाकर उसका जोरदार स्वागत किया। आस-पास क्षेत्र के गांवों के लोग भी बिटिया की झलक देखने पहुंचे और फूल माला पहनाकर उसका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान मीनल ने मेहनत और लगन कर मंजिल को पाने का मंत्र दिया।
रविवार दोपहर मीनल अपने पैतृक गांव पहुंची। यहां पर ढोल-नगाड़े बजाकर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और फूल मालाएं पहनाईं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को पढ़ाई रणनीति बनाकर करनी चाहिए। लक्ष्य जरूरत निर्धारित होना चाहिए। मेहनत से पढ़ोंगे तो कामयाबी के शिखर तक अवश्य पहुंचोंगे। परीक्षा की तैयारी में समय प्रबंधन भी बहुत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उनको साकार करने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की प्रेरणा दी।
इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख सरोज मखलोगा, जिला पंचायत सदस्य ताजवीर खाती, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, ग्राम प्रधान दिवाड़ा पूनम नेगी, ताजवीर नेगी, गिरवीर नेगी, रमेश नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, सुंदर सिंह नेगी, पूर्व प्रमुख शिवानी बिष्ट, मानवेंद्र बिष्ट, पुरुषोत्तम उनियाल, वरिष्ठ समाजसेवी मोर सिंह धनोला, पूर्व सैनिक भूपेंद्र धनोला, गजे सिंह, कुलवीर नेगी, बलवंत सिंह नेगी, विशन सिंह, सुरेश, विजय, मकान सिंह खाती सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

To Top