उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)भाजपा में शामिल हुए दिनेश अग्रवाल. कांग्रेस को कुनबा बचाना भारी।।

देहरादून से बड़ी खबर आ रही है यहां आज कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है वरिष्ठ कांग्रेसी दिनेश अग्रवाल आज भाजपा में शामिल हो गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी मैदान में कांग्रेस के सिपहसालार धीरे-धीरे भाजपा के आगे अपने हथियार डालते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड की कांग्रेस के लिए बड़ा झटका ये है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने आज देहरादून बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ,पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल और विधायक विनोद चमोली की उपस्थिति में दिनेश अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

To Top