उत्तराखण्ड

बड़ी खबर (उत्तराखंड) दो छात्राओं का सराहनीय कार्य. हुई सम्मानित ll

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि की 24 यूके बालिका वाहिनी – एनसीसी की दो कैडेटों ने शानदार उपलब्धि हासिल की है। कुलपति प्रो. – सतपाल सिंह बिष्ट ने बुधवार को एक कार्यक्रम में उनको सम्मानित किया। – इनमें शामिल कैडेट दिव्या सुप्याल व – दिव्या कुंवर ने अपनी मेहनत के बल पर अल्फ ग्रेड प्राप्त किया है। वाहिनी – की एएनओ लेफ्टिनेंट डा ममता पंत ने कुलपति प्रो बिष्ट सहित कार्यक्रम के सभी अतिथियों का स्वागत किया। – उन्होंने बताया कि परिसर की – एनसीसी की इन दो कैडेटों ने एनआईएम उत्तरकाशी में बेसिक – माउंटेनियरिंग कोर्स सफलता पूर्वक – पूरा किया है। इसमें दोनों ने अल्फा – ग्रेड प्राप्त किया है। इस मौके पर – कुलपति प्रो बिष्ट दोनों कैडेटों को – मैडल और शील्ड देकर सम्मानित – किया। उन्होंने कहा कि इसमें एएनओ – डा ममता पंत का भी सराहनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि दोनों की उपलब्धि से विवि का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने आगे भी इसी प्रकार उपलब्धि हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत जारी रखने की अपेक्षा के साथ शुभकामनाएं दी। कैडेट इससे पहले भी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। इस मौके पर कुलसचिव डा देवेंद्र सिंह बिष्ट नव नियुक्त परीक्षा नियंत्रक डा पंकज साह आदि मौजूद रहे। परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने भी दोनों की उपलब्धि की सराहना की है वहीं 24 यूके बालिका वाहिनी के कमान अधिकारी कर्नल मनोज कुमार कांडपाल ने भी दोनों को सम्मानित किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (मथुरा) वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर में 'वीआईपी' दर्शन बंद. यह सुविधा लागू ।।

Ad
To Top