उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) गंगा में डूबे युवक की तलाश जारी, एसडीआरएफ की तीन टीमें जुटी ।।

गंगा में लापता युवक की तलाश जारी, पुलिस व एसडीआरएफ की तीन टीमें जुटीं

ऋषिकेश। 16 अक्टूबर की रात निर्माणाधीन बजरंग सेतु से गंगा नदी में गिरे युवक की तलाश के लिए पौड़ी पुलिस और एसडीआरएफ का सर्च अभियान लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग)देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस, तीन दिन चलेगी लक्सर तक. यात्रियों को होगी परेशानी।।

जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 10 बजे नई दिल्ली के कटवारिया सराय निवासी 31 वर्षीय हेमंत सोनी का निर्माणाधीन बजरंग सेतु पर चलते समय पैर फिसल गया, जिससे वह गंगा नदी में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीआरएफ टीम के साथ मैनुअल और राफ्ट की सहायता से लक्ष्मणझूला पुल से बैराज तक सर्च अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)तीन मंजिला मकान जलकर खाक, बकरी, मुर्गो,खरगोश, भी आग की भेंट चढ़े ।।

लापता युवक की खोज के लिए थाना स्तर पर तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो गंगा नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा पाई हैं, लेकिन सर्च अभियान निरंतर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) अब यहां स्कूलों व आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय बदला, आदेश जारी ।।
Ad Ad
To Top