नैनीताल SSP मीणा के कड़े निर्देश पर नशा माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, तीन तस्कर सलाखों के पीछे
SOG और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने सें्ट्रो कार से 350 नशीले इंजेक्शन बरामद किए
लालकुआं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025” के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। SOG और लालकुआं पुलिस की संयुक्त टीम ने तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 350 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।
जानकारी के अनुसार, एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में चलाए गए संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक श्री बृजमोहन सिंह राणा व SOG प्रभारी श्री राजेश जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवंतिका पुल उत्तरी छोर के पास एक सें्ट्रो कार (संख्या UP14BE-3059) को रोका। तलाशी के दौरान कार से 175 नशीले इंजेक्शन Buprenorphin और 175 Avil Vial (कुल 350 इंजेक्शन) बरामद किए गए।
पुलिस ने मौके से तीन तस्करों — सकलेन पुत्र अब्दुल खालिद निवासी नूरी नगर बहेड़ी (उ.प्र.), मौ. फरमान पुत्र एजाज अहमद निवासी तलपुरा बहेली (उ.प्र.) और मौ. कैफ पुत्र सरताज निवासी लाईनपार नूरी नगर बहेड़ी (उ.प्र.) — को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे यह नशीला पदार्थ हर्षित निवासी कुहाड़ापीर, बरेली से खरीदकर लाए थे। पुलिस अब हर्षित के विरुद्ध धारा 29 NDPS Act के तहत कार्रवाई कर रही है।
कोतवाली लालकुआं में अभियुक्तों के खिलाफ धारा 8/22/60 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:
उनि. शंकर नयाल (प्रभारी चौकी हल्दुचौड़), प्रभारी SOG श्री राजेश जोशी, कानि. गुरमेज सिंह, उमेश गिरी, अरुण राठौर, संतोष बिष्ट और भूपेन्द्र जेष्ठा।
SSP मीणा ने कहा कि दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ सघन अभियान जारी रहेगा। पुलिस का लक्ष्य है कि देवभूमि को पूरी तरह नशामुक्त बनाया जाए।




