उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान. 147 वाहनो पर कार्रवाई।

uttarakhand city news

त्योहारों से पूर्व परिवहन विभाग का सघन चैकिंग अभियान — 147 वाहनों के विरुद्ध 171 चालान की कार्रवाई

चंपावत

आगामी त्योहारों की श्रृंखला को दृष्टिगत रखते हुए सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा जनपद चंपावत के लोहाघाट, चंपावत, टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग अभियान संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री मनोज बगोरिया ने किया।

अभियान के दौरान ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन संचालन, बिना टैक्स, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना एचएसआरपी तथा बिना ढके निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हरिद्वार)यूपी के उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत ।।

चेकिंग अभियान के दौरान कुल 147 वाहनों के विरुद्ध 171 चालान की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट चलाने पर 88, बिना सीट बेल्ट के 20, ओवरस्पीडिंग के 24, ओवरलोडिंग (यात्री वाहन) के 3, ओवरलोडिंग (मालवाहक वाहन) के 2, बिना टैक्स के 5, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 2, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन संचालन के 3, बिना ढके माल के परिवहन के 6, बिना एचएसआरपी के 4, बिना परमिट के 2, गलत दिशा में वाहन संचालन के 1 तथा बिना रिफ्लेक्टर के 1 चालान की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  (एक्सक्लूसिव)यमकेश्वर में दो राज्यों के मुख्य मंत्रियों का संगम, योगी और धामी ने की शिव मंदिर में पूजा अर्चना ।।

एआरटीओ (प्रवर्तन) श्री मनोज बगोरिया ने बताया कि त्योहारों के दौरान यातायात की सुगमता एवं सड़क सुरक्षा बनाए रखने हेतु यह विशेष प्रवर्तन अभियान 17 से 25 अक्टूबर तक लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, ओवरस्पीडिंग से बचें तथा मोबाइल फोन का उपयोग वाहन संचालन के दौरान न करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(लालकुआं) और सोशल मीडिया में लिखकर युवक ने लगा ली फांसी ।।

प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान टीटीओ प्रमोद चौधरी, टीएसआई आनंद सिंह बिष्ट, कांस्टेबल सोनिया नेगी, महेंद्र पाल, नीरज कुमार, किशन कुमार, निशा जोशी तथा फकीर कुमार मौजूद रहे।

Ad Ad
To Top