उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(सिलक्यारा) अभी-अभी आई नई अपडेट, जल्द आएगी खुशखबरी, मिशन चुनौती भरा।।


सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन के संबंध में सोमवार को देर शाम अस्थाई मीडिया सेंटर, सिलक्यारा में प्रेस ब्रीफिंग की गई।

सचिव उत्तराखंड शासन डॉ. नीरज खैरवाल ने बताया कि पाइप में फंसे ऑगर मशीन की ब्लेड एवं साफ्ट को काटने का कार्य पूरा कर लिया गया है। ऑगर मशीन के हेड को निकालने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। पूर्व में 1.9 मीटर पाइप काटा गया था। अब मैन्युअली काम करते हुए पाइप को 0.9 मीटर आगे पुश भी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में रेल परियोजनाओं को लगेंगे पंख. इस बजट से होंगे यह काम रेलमंत्री ने गिनाई प्राथमिकताएं।।

अपर सचिव (सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार) एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल) महमूद अहमद ने बताया कि वर्टिकल ड्रिलिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया अब तक 36 मीटर वर्टिकल ड्रिलिंग कर ली गई है। अभी 50 मीटर और ड्रिलिंग होने शेष है आगे का कार्य भी पूरी तेज़ी एवं सावधानी से किया जा रहा है।

To Top