उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर-: पूर्वोत्तर रेलवे की इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ विस्तार. प्रधानमंत्री करेंगे शुभारंभ।।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही गोरखपुर-लखनऊ- गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार कर इसको प्रयागराज से प्रारंभ करेंगे जिसको लेकर रेल प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) भारी वर्षा का अलर्ट.इस जनपद में कल रहेंगे आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल बंद.DM ने दिए आदेश।।

देश में- 31 जनवरी, 2024 तक, 82 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं भारतीय रेलवे में चल रही हैं, जो ब्रॉड गेज (बी.जी.) विद्युतीकृत नेटवर्क वाले राज्यों को जोड़ती हैं। ये वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें 24 राज्यों/उत्तराखंड और 256 जिलों से गुजरती हैं।
10 जोड़ी और वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत के साथ, भारतीय रेलवे में 104 सेवाएं (51 जोड़ी ट्रेन) चालू हो जाएंगी।
इसी कड़ी में रेलवे बंदे भारत ट्रेन का विस्तार कर रहा है पूर्वोत्तर रेलवे पर चल रही 22549/22550 गोरखपुर जं.-लखनऊ-गोरखपुर जं. वंदे भारत एक्सप्रेस का मार्ग विस्तार प्रयागराज जं. तक किया जायेगा। इस वंदे भारत एक्सप्रेस के मार्ग विस्तार का शुभारम्भ माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जायेगा।

To Top