उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर) सीएम धामी पहुंचे खटीमा,स्थानीय लोगो की सुनी जन समस्याएं ।।

खटीमा-: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी तथा समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)डोल आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री धामी.तैयारियां तेज ।।

लोहियाहेड हेलीपैड पर रुद्रपुर मेयर व सभासदों ने बड़ी माला एवं स्मृति चिन्ह देकर माननीय मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनन्दन किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका खटीमा रमेश चंद्र जोशी, मेयर विकास शर्मा, दीपक बाली, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, पूर्व मेयर रामपाल, सांसद प्रतिनिधि योगेश वर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, एएसपी डॉ उत्तम सिंह नेगी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, सहित अनेक अधिकारी व जनप्रतिनिधि व जनता उपस्थित थे।

To Top