अल्मोड़ा

बिग ब्रेकिंग-:भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने महेश. केरल से हुए पास आउट.परिवार में खुशी की लहर।।

: चंबा के पास हदाम गांव के महेश कोठारी भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने हैं. महेश चार साल के कठोर प्रशिक्षण के बाद भारतीय नौसेना अकादमी अंजीमाला, केरल से पास आउट हैं। महेश की उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। महेश कोठारी की प्रारंभिक शिक्षा चंबा में हुई। उसके बाद सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद महेश का चयन भारतीय नौसेना अकादमी अंजीमाला, केरल में हुआ। महेश 26 नवंबर को सब लेफ्टिनेंट के पद से यहां से निकले थे। महेश 26 दिसंबर को भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट का पदभार संभालेंगे। पासिंग आउट परेड के दौरान महेश के साथ पिता कृष्णा कोठारी, मां देवेश्वरी देवी मौजूद रहीं। महेश विशाखापत्तनम में तैनात हैं। महेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। पिता कृष्णा कोठारी का कहना है कि बेटे महेश की इच्छा नेवी में भर्ती होने की थी। उन्होंने उसके सपने को साकार करने के लिए उसका साथ दिया। यही वजह है कि वह आज अपनी इच्छा पूरी कर रहे हैं। टिहरी न्यूज़

To Top