उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड) बिगड़े मौसम के चलते मौसम विभाग ने इस जनपद को रखा डेंजर लेवल 4 पर. जिला अधिकारी ने अधिकारियों को जारी किये यह निर्देश।।

उत्तराखंड राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है मौसम विभाग की भविष्यवाणी के तहत जिलाधिकारी उत्तरकाशी ने सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश जारी किए हैं जारी आदेश में कहा गया है कि

मौसम विभाग द्वारा दिनांक- 03.03.2024 को समय सांय 05:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुसार दिनांक-03.03.2024 से दिनांक- 04.03.2024 की सांय तक राज्य के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बेफवारी/हिमस्खलन की संभावना हेतु विशेष रूप से जनपद उत्तरकाशी (Danger level-4 में रखा गया हैं) जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा निम्न कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए है-
1- दिन व रात दोनों में अपने नजदीकी क्षेत्र में गिर रही बर्फ/हिमस्खलन की जानकारी लेते रहे।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)जब चलती ट्रेन के एसी कोच में बच्चे की गूंजी किलकारी. जच्चा बच्चा स्वस्थ ।।

2- हिमस्खलन/बर्फ गिरने की दशा में यात्रियों/ट्रेकरों के मौसम की जानकारी देते हुए बर्फ वाले क्षेत्रों में अति आवश्यक होने पर ही आवागमन करें यात्रियों/वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रुकवाये।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) यहां हो गए इस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले।।।

3- राष्ट्रीय राजमार्ग में संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त मशीनरी/ऑपरेटर की तैनाती रखे। मार्ग बाधित होने पर तत्काल सुचारू करवायें।

4- NH, PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।

5- समस्त राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, समस्त सेक्टर क्षेत्रों में बने रहेंगे। अपने-अपने क्षेत्रों से वर्षा/बर्फबारी/रोड़ आदि की सूचना आपदा कन्ट्रोल रूम में देना सुनिश्चत करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दु:खद(उत्तराखंड )यहां ट्रक खाई में गिरा.एक की मौत ।।

6- समस्त थाना/पुलिस चौकियों वर्षा/बर्फबारी को देखते मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यातायात को सुरक्षित स्थान पर रुकवाना सुनिश्चित करेंगे तथा मौसम सामान्य/मार्ग सुचारू होने की स्थिति पर रवाना करेंगे। पुलिस आवश्ककता अनुसार यातायात को नियमित तथा नियंत्रित भी करेंगे।

7- समस्त थाना/चौकी SDRF/QRT टीम भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।

To Top