देहरादून

(मौसम अपडेट)बरसात और बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त, यह मार्ग है बंद. हिमपात जारी.यहां हुई सबसे अधिक बरसात. मौसम विभाग की अपडेट. केदारनाथ धाम में भी बर्फ जमी [देखें हिमपात का वीडियो]

देहरादून-: मौसम विभाग द्वारा गुरुवार के लिए बरसात और भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किए जाने के बाद राज्य के उच्च हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी का दौर जारी है जिसके चलते समूची घाटी में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।कल 31जनवरी से आज तक रूक- रूककर श्री केदारनाथ धाम में बर्फवारी हो रही है। दो फीट तक बर्फ जमने का अनुमान।


गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान सुक्की टाप से आगे मार्ग बर्फवारी होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है बी0आर0ओ0 द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है तथा यमुनोत्री राष्टीय राजमार्ग स्थान राडीटॉप एवं हनुमान चट्टीहनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी होने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) बेल बाबा स्थित वाहन फिटनेस सेंटर पर आयुक्त का छापा. कल की घटना के बाद एक्शन में आयुक्त।।

एन0एच0बड़कोट/एन0एचआई0डी0सी0एल0 द्वारा मार्ग सुचारू करने के लिए जुटी हुई है इसके अतिरिक्त मसूरी सुवा खोली मोटर मार्ग सुवाखोली के पास बर्फबारी होने के कारण अवरुद्ध हुआ है लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है तथा लम्बगांव मोटर मार्ग स्थान चोरंगीखाल के पास बर्फ वारी होने से मार्ग अवरूद्ध हुआ है लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान है। यमुनोत्री

यह भी पढ़ें 👉  (कल स्कूलों में छुट्टी) भारी बरिश को देखते हुए डीएम ने छुट्टी की घोषित.कल स्कूलों में नहीं बजेगी घंटी (Uttrakhand)।।

राष्ट्रीय राजमार्ग राडी टॉप के पास बर्फबारी होने के कारण फिसलन होने से यात्रा में भारी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ा है ट्रैफिक को दोनों ओर रोकने हेतु पुलिस जुटी हुई है ।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किलोमीटर 37 से 39 तथा 103 से 124 तक बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है BRO के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान पर है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग फूल चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण मार्ग बाधित है NH के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य गतिमान पर है।
लंमबगांव मोटर मार्ग चौरंगी खाल किलोमीटर 23 से 33 तक बर्फवारी के कारण अवरुद्ध है। पर्वती क्षेत्र में हो रही लगातार बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त है मौसम विभाग ने विकास नगर में 22.5 नैनबाग में 21, मोरी में 20.5 कोटी में 20, पुरोला में 18.5 नयागांव 17.5 रायवाला में 16 मिलीमीटर बरसात मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की है।।

To Top