उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(देहरादून) बारिश से राहत नहीं.मौसम विभाग की आई नई अपडेट. कुमाऊं मंडल की यह रही अपडेट….

देहरादून

राज्य के विभिन्न हिस्सों में मैदानी इलाकों और निचले इलाकों में बारिश के साथ-साथ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी जारी है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। सोमवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी रहने की संभावना है।
राज्य मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के सभी जनपदों के साथ-साथ कुमाऊं मंडल के जनपदों तथा उससे सटे हुए जनपद में हल्की से हल्की वर्षा होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
मौसम विभाग ने किच्छा में सबसे अधिक 70 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है जबकि भीमताल में 69.5 प्रताप नगर में 41 ताकुला में 42. नैनीताल और ज्योलीकोट में 38. लाखन मंडल 37 मुक्तेश्वर 42.5. पंतनगर 37 केदारनाथ 39. 5 जागेश्वर 39 जयंती 37. लोहाघाट 24.5. असरौली 20. कालाढूंगी 23. चोरगलिया 23. मसूरी 19. कांडा और चंबा 18. चंपावत 22.5. मोहकमपुर 25 आशारोरी 16.5. भिकियासैंण और छाना22. तथा काशीपुर में 18 मिलीमीटर बरसात मौसम विभाग ने रिकॉर्ड की है।
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली/ओलों और तेज हवाओं (40-50 किमी प्रति घंटे) की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) जारी की है। इसके अलावा, आज राज्य के जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/आंधी/बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उधमसिंह नगर) महिला किसान.महिला मजदूर के पलायन की चिंता. कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा आत्मनिर्भर बनेगी महिलाएं।।

अस्थायी राज्य की राजधानी देहरादून में आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है और कुछ इलाकों में एक से दो बार हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 डिग्री सेल्सियस और 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 3 घंटे तक कुमाऊं में होगी जमकर बरसात. मानसून की सक्रियता अभी और होगी तेज।।

रविवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान देहरादून में क्रमश: 29.9 डिग्री और 20.2 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 30.5 डिग्री सेल्सियस और 19.3 डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 15.1 डिग्री सेल्सियस और नौ डिग्री सेल्सियस और 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में क्रमश: 10.8 डिग्री सेल्सियस। देहरादून में 17.4 मिलीमीटर, मुक्तेश्वर में 10 मिलीमीटर, प्रतापनगर में 29.5 मिलीमीटर, जागेश्वर में 25.5 मिलीमीटर और भीमताल में 17.5 मिलीमीटर के साथ विभिन्न स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

Ad Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top