उत्तराखण्ड

श्रद्धांजलि(उत्तराखंड)पुलिस परिवार के लिए दुखद खबर, आरक्षी का हृदय गति रुकने से निधन ।।

Uttarakhand city news कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का बीमारी के चलते हुआ था देहांत

अन्य ऑफिसर्स संग एसएसपी नवनीत सिंह भी अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे खड़खड़ी शमशान घाट

पुष्पचक्र अर्पण के पश्चात सेरेमोनियल गार्द ने दी शोक सलामी

कोतवाली रानीपुर में तैनात आरक्षी सुमित जुयाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण आज तड़के इलाज के दौरान बेदांत अस्पताल दिल्ली में स्वर्गवास हो गया है। मृतक के शव को आज दिनाँक 14.04.2026 को अन्तिम संस्कार हेतु खडखडी हरिद्वार लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)मुख्य सचिव ने जिला योजना की बैठक को लेकर जारी किए बड़े निर्देश ।।

इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स ने श्मशानघाट पहुंच कर अंतिम दर्शन करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए। स्वर्गीय सुमित जुयाल के परिजनों व अन्य पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में सेरेमोनियल गार्द द्वारा दी गई शोक सलामी के पश्चात उनका दाह संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद (मुंबई)आशा भोसले का निधन.फिल्म इंडस्ट्रीज में शोक की लहर ।।

वर्ष 2007 में पुलिस विभाग का अंग बने स्वर्गीय सुमित जुयाल वर्तमान में अपने परिवार सहित देहरादून रायपुर स्थित अपने आवास में निवास कर रहे थे।

To Top