उत्तरकाशी

हे भगवान(उत्तराखंड)अब पहाड़ पर अफीम की खेती. अब इन पर होगी कार्यवाही।।

पहाड़ों में नशा उन्मूलन को लेकर जहां राज्य सरकार पूरी कोशिश में जुटी हुई है वही पुलिस प्रशासन भी नशे के कारोबार करने वालों पर बराबर नजर बनाये हुए है। ताजा मामला उत्तरकाशी जनपद का है जहां पुलिस ने पुरोला में अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर चार भू-स्वामियों के खिलाफ केस दर्ज किया है पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अनैतिक कार्य में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
उत्तरकाशी न्यूज़
पुलिस अधीक्षक, अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में, पुलिस नशे के खिलाफ जंग “उदयन” छेड़ चुकी है। इसके तहत, पुलिस ने और राजस्व विभाग की टीम ने पुरोला क्षेत्र में अफीम की अवैध करीब डेड नाली भू-भाग पर उगाई गई अफीम की खेती को नष्ट किया। टीम ने अफीम की पैदावार करने वाले चार भू-स्वामियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 8/18 के तहत थाना पुरोला में केस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ. इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित।।

उत्तरकाशी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने बीते रोज पुरोला में अवैध नशे की खेती पर प्रहार किया।
पुलिस ने रणवीर सिंह पुत्र सूरत सिंह, मनवीर सिंह पुत्र सूरत सिंह, नारायण सिंह पुत्र सियाराम, शूरवीर सिंह पुत्र सियाराम निवासी ग्राम केवल गांव थाना पुरोला, उत्तरकाशी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

To Top