उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(देहरादून)5 जनपदों में बरसात और बर्फबारी के साथ इस तरह का रहेगा मौसम का मिजाज।।

देहरादून-: उत्तराखंड राज्य मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है सुबह 6:00 से 9:00 तक जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान में राज्य के उत्तरकाशी. चमोली. रुद्रप्रयाग बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं गरजन वाले बादल विकसित होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की भी बात मौसम विभाग कर रहा है।।
दिसंबर की शुरुआत करीब आठ सालों बाद इतनी अधिक गर्म हो रही है। इससे पहले 2015 में एक दिसंबर को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा था। शुक्रवार को यह 13.3 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। एक के बाद एक आ रहे कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने उत्तर भारत में बढ़ती ठंड पर ब्रेक लगा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखंड में रेल परियोजनाएं के बड़े बजट के लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री. रेल मंत्री का जताया आभार।।

वहीं, ला नीना के असर की वजह से भी इस बार सर्दियों में ठिठुरन कम रहने और इनके सामान्य से अधिक गर्म रहने की संभावना है। आईएमडी ने शुक्रवार को ही कहा है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीत लहर कम पड़ेगी। साथ ही तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। इस बार सर्दियों ने अक्टूबर में ही दस्तक देना शुरू कर दिया था। तापमान सिमट कर 9 डिग्री पर पहुंच गया था। यह सामान्य से तीन से चार डिग्री कम चल रहा था, लेकिन इसके बाद वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से इसमें बढ़ोतरी हुई और बढ़ती ठंड पर ब्रेक लग गई।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) रेल भूमि प्रकरण मामला. सपा राज्य प्रभारी मतीन ने दिया सुझाव ।।

हफ्तेभर तक मौसम में बदलाव के आसार नहीं
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 64 से 100 प्रतिशत तक रहा। शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय मध्यम कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक रहेगा। वहीं, 3 से 7 दिसंबर तक 24 से 25 डिग्री तक रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान इस दौरान 10 से 11 डिग्री के आसपास बना रहेगा। 5 से 6 दिसंबर तक कोहरा हल्का रहेगा। अगले छह से सात दिन मौसम में बढे़ बदलाव आने की उम्मीद नहीं है।
स्काईमेट के अनुसार इस बार कड़ाके की ठंड काफी कम पड़ेगी। दिसंबर के अंत और जनवरी की शुरुआत में कुछ दिन कड़ाके की ठंड रह सकती है। दिसंबर के अगले पांच से सात दिन बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा।

To Top