उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(देहरादून) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बना उप जिला चिकित्सालय. सीएम धामी ने बजट किया स्वीकृत।।

मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने प्रदान की स्वीकृति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। इस हेतु मुख्यमंत्री ने 04 करोड़ 39 लाख 49 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र थैलीसैंण के 50 शैय्यायुक्त उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकरण से 01 लाख 02 हजार 673 जनसंख्या लाभान्वित होगी।

To Top