उत्तर प्रदेश

बड़ी खबर(उत्तराखंड) आंखों के इशारे को समझते हैं सांप. अब 15 अगस्त को वन विभाग के कनिष्ठ सहायक किए जाएंगे सम्मानित ।।

वन विभाग में भी ऐसे कुछ लोग हैं जो वन्य जीव जंतु संरक्षण को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं वे जैव विविधता से भरे इस विभाग में जीव संरक्षण को अपना कर्तव्य समझते है वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी के कार्यालय में कार्यरत मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कनिष्ठ सहायक, देवेन्द्र सिंह बिष्ट सांपों के रेस्क्यू मे हमेशा आगे रहे हैं अधिकांश वन विभाग के न्यायालय से संबंधित कार्यों को देखने के साथ-साथ आबादी क्षेत्र में घुसकर लोगों की जान को खतरा बनने वाले सांपों को भी रेस्क्यू कर उन्हें उनके वास स्थलों पर छोड़ा है उनकी यह उपलब्धि और उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए वन विभाग ने उनको पुरस्कृत करने का फैसला किया है जिसके तहत श्री बिष्ट को 15 अगस्त के दिन प्रमुख वन संरक्षक हाॅफ देहरादून द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा।
बताते चले कि प्रत्येक वर्ष वन विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाता है। अधिकारियों/कर्मचारियों के चयन हेतु प्रमुख वन संरक्षक, उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा एक चयन समिति बनाई जाती है जो कि उत्तराखण्ड के विभिन्न वन विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों का चयन करती हैं। जिसकें क्रम कार्यालय वन संरक्षक, पश्चिमी वृत्त, उत्तराखण्ड, हल्द्वानी के कार्यालय में कार्यरत मिनिस्ट्रियल संवर्ग के कनिष्ठ सहायक, श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट का चयन हुआ है, यह प्रशस्ति पत्र श्री देवेन्द्र सिंह बिष्ट को उनके द्वारा पश्चिमी वृत्त कार्यायल में कोर्ट केसों से सम्बन्धित कार्याे का सम्पादन उत्कृष्टता के साथ किया जा रहा है तथा वर्ष अप्रैल 2022 से अब तक विभिन्न प्रजाति के कुल 34 सांपों जिसमें कई दुर्लभ का रेस्क्यू कर उनके प्राकृतिक वास स्थलों में सुरक्षित छोड़कर सराहनीय कार्य किया है। हल्द्वानी न्यूज़

Ad Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top