उत्तराखण्ड शासन ने भारतीय वन सेवा के कई अधिकारियों के तबादले किए
देहरादून, 25 अगस्त।
उत्तराखण्ड शासन ने सोमवार को भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के कई वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारियों के तबादले और तैनाती आदेश जारी किए। शासन के वन अनुभाग-1 से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को उनके वर्तमान प्रभार से अवमुक्त कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेशों के मुताबिक –
श्री रंजन कुमार मिश्रा, प्रमुख वन संरक्षक को प्रमुख वन संरक्षक, वन संरक्षण/नोडल अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
श्रीमती नीना ग्रेवाल, प्रमुख वन संरक्षक को प्रबंध निदेशक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम (राज्य प्रतिनियुक्ति पर) नियुक्त किया गया है।
डॉ. एस.पी. सुबुद्धि, प्रमुख वन संरक्षक को वन संरक्षण/नोडल अधिकारी, देहरादून का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सुश्री कल्याणी, उप वन संरक्षक, रुद्रप्रयाग को अपर सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग, उत्तराखण्ड शासन तथा प्रभारी वन संरक्षक, यमुना वृत्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
श्रीमती कहकशां नसीम, वन संरक्षक को जलागम प्रबंधन निदेशालय, देहरादून (राज्य प्रतिनियुक्ति पर) तैनात किया गया है।
श्री सुशांत पटनायक, मुख्य वन संरक्षक को वन संरक्षण, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
डॉ. तेजस्विनी अरविन्द पाटिल, मुख्य वन संरक्षक को कार्य योजना, हल्द्वानी तथा मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊँ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
श्री संजीव चतुर्वेदी, मुख्य वन संरक्षक को वानिकी प्रशिक्षण अकादमी, हल्द्वानी का निदेशक नियुक्त किया गया है।
श्री धीरज पाण्डेय, मुख्य वन संरक्षक को मुख्य वन संरक्षक, गढ़वाल बनाया गया है।
श्री नरेश कुमार, अपर प्रमुख वन संरक्षक को मुख्य परियोजना निदेशक, उत्तराखण्ड वन संसाधन परियोजना (जायका), देहरादून नियुक्त किया गया है।
श्री पी.के. पात्रो, मुख्य वन संरक्षक को मुख्य परियोजना निदेशक, जायका परियोजना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
इसके अलावा कई उप वन संरक्षक स्तर के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। इनमें –
श्री चन्द्र शेखर जोशी को प्रभारी वन संरक्षक, उत्तरी कुमाऊँ वृत्त, अल्मोड़ा
श्री आकाश गंगवार को उप वन संरक्षक, नैनीताल
श्री वायल स्वपनिल अनिरुद्ध को उप वन संरक्षक, हरिद्वार
श्री दिगांथ नायक को उप वन संरक्षक, नरेन्द्रनगर
श्री वैभव कुमार सिंह को उप वन संरक्षक, चकराता
श्री जीवन मोहन दगाडे को उप वन संरक्षक, लैंसडौन
श्री अभिमन्यु को उप वन संरक्षक, पौड़ी
श्री सर्वेश कुमार को उप वन संरक्षक, केदारनाथ
श्री ध्रुव सिंह मर्तोलिया को उप वन संरक्षक, रामनगर
श्री तरुण एस. को उप वन संरक्षक, कालागढ़
श्री महातिम यादव को उप वन संरक्षक, नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान, जोशीमठ
श्री आदित्य रत्न को उप वन संरक्षक, बागेश्वर
श्री रजत सुमन को उप वन संरक्षक, रुद्रप्रयाग
सुश्री प्रणाली रमेश उमरे को उप वन संरक्षक, कार्यालय वन संरक्षण/नोडल अधिकारी, देहरादून
शासन ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त अतिरिक्त प्रभार हेतु किसी भी अधिकारी को अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा। सभी अधिकारियों को अपने-अपने नवीन पदभार तत्काल ग्रहण कर शासन को अनुपालन आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।




