उत्तराखण्ड

(रेलवे ब्रेकिंग) काठगोदाम से अब दादर तक चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ।।

मुंबई सेंट्रल पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते विशेष ट्रेन दादर तक सीमित
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 05 पर प्रस्तावित इंजीनियरिंग कार्यों के कारण रेल संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है।
रेल प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, काठगोदाम से 09 अप्रैल, 2026 से अगले आदेश तक संचालित होने वाली 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल विशेष गाड़ी अब मुंबई सेंट्रल स्टेशन तक नहीं जाएगी। यह गाड़ी दादर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
इसके साथ ही, उक्त अवधि में दादर और मुंबई सेंट्रल के बीच यह विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन के नवीनतम संचालन विवरण की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

To Top