उत्तर प्रदेश

(रेलवे ब्रेकिंग)चेन्नई सेंट्रल तक यात्रा करनी है तो चल रही है दो स्पेशल ट्रेन.तुरंत करें रिजर्वेशन.सीटे हैं खाली. उत्तराखंड के यात्री यहां से पकड़ सकते हैं ट्रेन।।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05013 गोरखपुर-पुरट्चि तलैवर डॉ0 एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) विशेष गाड़ी गोरखपुर से 26 जनवरी, 2024 दिन शुक्रवार को एवं 05011 गोमतीनगर-पुरट्चि तलैवर डॉ0 एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) विशेष गाड़ी गोमतीनगर से 24 जनवरी, 2024 दिन बुधवार को एकल यात्रा के लिये चलायी जायेगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
05013 गोरखपुर-पुरट्चि तलैवर डॉ0 एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) विशेष गाड़ी एकल यात्रा हेतु 26 जनवरी, 2024 को गोरखपुर से 11.15 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 11.52 बजे, बस्ती से 12.22 बजे, गोण्डा से 13.45 बजे, बादशाहनगर से 15.30 बजे, ऐशबाग से 16.20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 17.55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 21.25 बजे दूसरे दिन बीना से 01.05 बजे, भोपाल से 03.00 बजे, इटारसी से 04.50 बजे, नागपुर से 09.50 बजे, बल्हारशाह से 13.45 बजे, सिरपुर कागजनगर से 14.30 बजे, रामगुंडम से 15.28 बजे, वरंगल से 17.10 बजे, विजयवाड़ा से 20.45 बजे एवं तीसरे दिन गुडूर से 04.00 बजे छूटकर पुरट्चि तलैवर डॉ0 एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) 06.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
05011 गोमतीनगर-पुरट्चि तलैवर डॉ0 एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) विशेष गाड़ी एकल यात्रा हेतु 24 जनवरी, 2024 को गोमतीनगर से 15.30 बजे प्रस्थान कर ऐशबाग से 16.20 बजे, कानपुर सेंट्रल से 17.55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से 21.25 बजे दूसरे दिन बीना से 01.05 बजे, भोपाल से 03.00 बजे, इटारसी से 04.50 बजे, नागपुर से 09.50 बजे, बल्हारशाह से 13.45 बजे, सिरपुर कागजनगर से 14.30 बजे, रामगुंडम से 15.28 बजे, वरंगल से 17.10 बजे, विजयवाड़ा से 20.45 बजे एवं तीसरे दिन गुडूर से 04.00 बजे छूटकर पुरट्चि तलैवर डॉ0 एम. जी. रामचंद्रन सेंट्रल (चेन्नई सेंट्रल) 06.30 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में एस.एल.आर.डी के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 20 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

To Top