उत्तराखण्ड

अभी-अभी(उत्तराखंड)दो बसों की आमने-सामने टक्कर.मच गई चीख पुकार, कई घायल, दो गंभीर ।।

हाईवे पर दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत, 10-15 यात्री घायल
हरिद्वार, संवाददाता। श्यामपुर क्षेत्र के रसियाबड़ के पास हाईवे पर मंगलवार शाम दो बसों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 10 से 15 यात्री घायल हो गए, जबकि दो लोग बस में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब 7:40 बजे डायल 112 के माध्यम से कोतवाली श्यामपुर पुलिस को हादसे की सूचना मिली। बताया गया कि रसियाबड़ के पास एक प्राइवेट बस और रोडवेज बस की आमने-सामने टक्कर हो गई है, जिसमें कई यात्री फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्यामपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी नगर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
पुलिस के अनुसार, प्राइवेट बस देहरादून से बारात छोड़कर नागलसोती (बिजनौर) लौट रही थी, जबकि रोडवेज बस बिजनौर से हरिद्वार आ रही थी। इसी दौरान दोनों बसों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बारात वाली बस के 10-15 यात्री घायल हो गए।
पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे दो यात्रियों को बाहर निकाला और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और सभी का उपचार चल रहा है। दोनों क्षतिग्रस्त बसों को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया है, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।
घायलों में शामिल:
अनीश (60 वर्ष), मुराद अली, सुहैल, नईम (सभी निवासी नागलसोती, नजीबाबाद, बिजनौर) तथा नाजिर शाह (55 वर्ष, निवासी शहजादपुर) सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं।

To Top