उत्तर प्रदेश

बिग ब्रेकिंग(देहरादून)सूडान संघर्ष के बाद उत्तराखंड के नागरिकों का आने का सिलसिला जारी.मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास के बाद आज हल्द्वानी और देहरादून के नागरिक पहुंचे घर।।

देहरादून-: सूडान में चल रहे संघर्ष के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयास के बाद उत्तराखंड के दो निवासी आज फिर भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे जिसके बाद सरकार अब उन्हें देहरादून और हल्द्वानी तक भेजने की व्यवस्था कर रही है गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रातः 6 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से सूडान में फंसे नागरिकों को दिल्ली लाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) यहां हो गए इस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले।।।

इसमें उत्तराखंड के दो निवासी श्री अनिल कुमार और श्री अमित कुमार भी हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इनके गंतव्य स्थान ( देहरादून और हल्द्वानी) के लिए व्यवस्था की गई है। दोनों लोगों द्वारा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया। अब तक सूडान से उत्तराखंड के 30 नागरिक वापिस आ चुके है।

To Top