उत्तराखण्ड

ब्रेकिंग-: आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल. एक देहरादून रेफर…

तहसील बड़कोट के अंतर्गत बंचाण गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रही दो महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें 108 एम्बुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट लाया गया जिसके बाद एक महिला को देहरादून रैफर कर दिया गया है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को तत्काल मौके पर जाकर घायल महिलाओं के समुचित उपचार की व्यवस्था कराने और जरूरत पड़ने पर उन्हें नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम पत्नी संजय सिंह और उनकी माता टीकम देई पत्नी केंद्र सिंह खेत में धान की गुड़ाई कर रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड)अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.16 डंपर सीज. 50 डंपरों का हुआ चालान. हड़कंप ।।

इसी दौरान अचानक से तेज बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने से उक्त दोनों महिलाएं इसकी चपेट के आ गयी।
सूचना मिलते ही दोनों घायल महिलाओं को एम्बुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़कोट लाया गया। घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार ने स्वास्थ्य केंद्र में पहुँच कर घायल महिलाओं का हालचाल पूछा ओर चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की स्थिति एवं उपचार के बारे में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया है कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अंगद राणा ने श्रीमती पूनम खतरे से बाहर बताया है, जबकि उनकी माता श्रीमती टीकम देई का प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रैफर किया गया है। बड़कोट/उत्तरकाशी

Ad Ad Ad
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top