उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा. नदी में गिरी बोलेरो 8 की मौत।।

उत्तराखंड :भीषण और दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है।आज मंगलवार शाम पिथौरागढ़ जिले में एक मैक्स गाड़ी अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।

पिथौरागढ़ जनपद में एक यात्री वाहन के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) नैनीताल पुलिस ने भारी बरसात को देखते हुए जारी की एडवाइजरी ।।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और राहत-बचाव दलों को रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित करने को कहा है कि घायलों को समय पर उचित एवं निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून)धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त. इन मुद्दों पर लगी मुहर।।

हादसा सोनी पुल के पास हुआ। मैक्स मुवानी से बकटा जा रही थी। जिसमें 13 लोग सवार थे। सूचना पाकर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गाड़ी के खाई में गिरने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
पिथौरागढ़ की SSP रेखा यादव ने बताया, गाड़ी मुवानी से बोकटा की तरफ जा रहा थी कि अचानक नियंत्रण बिगड़ गया। इससे गाड़ी नदी में जा गिरी। इस घटना में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोगों को गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Ad
To Top