अल्मोड़ा

बड़ी खबर(हल्द्वानी)गुरु जी की बेटी ने रखा गुरुओं का मान.हाई स्कूल में बड़ा मुकाम किया हासिल।।

हाई स्कूल की राज्य स्तरीय मेरिट में गार्गी ने पाया 21वाँ स्थान ।

हल्द्वानी-: सहायक अध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिपुर शिवदत्त विकासखंड हल्द्वानी में तैनात महेंद्र सिंह बिष्ट की पुत्री गार्गी विष्ट ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में राज्य स्तर पर मेरिट में 21वां स्थान पाया है उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ,जिला शिक्षा अधिकारी प्रा० शि०, हर्ष बहादुर चंद, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, उप शिक्षा अधिकारी, सुरेश चंद्र आर्य , एवं उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन जनपद नैनीताल के जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ,आशीष बिष्ट, अनुपमा बमेठा, शकील अहमद, रेखा उप्रेती,मनोज कपिल,तुलसी दुर्गपाल,हेमा जोशी , ममता मुरारी,प्रेमा आर्या,कवितातिवारी,हेमलता,मोहनी, जया आर्या ,बसन्ती लोहनी,हरीश विष्ट,रेखा डालाकोटी,प्रदीप जायसवाल ,पूरन विष्ट,सहित सैकड़ो अधिकारियों एवं शिक्षकों द्वारा बधाई दी गई है तथा बच्ची के उज्जवल भविष्य की कामना की गई है |

To Top