उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(उत्तराखंड )अवैध खनन में लिप्त छह वाहन सीज।।

Uttarakhand city news वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन में 6 वाहन पकड़े, तस्करों में हड़कंप
तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वाहनों को पकड़ लिया। यह कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार, उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर, वन क्षेत्राधिकारी रामनगर तथा वन क्षेत्राधिकारी (डी.डी.आर.) के नेतृत्व में वन सुरक्षा बल टीम और रामनगर रेंज स्टाफ द्वारा संयुक्त गश्त की जा रही थी। इसी दौरान जुड़का क्षेत्र से एक डंपर (UK18CA 1957) को बिना अभिवहन पास और रॉयल्टी के पकड़ा गया।
इसके अलावा नदी क्षेत्र में अवैध खनन करते हुए दो ट्रैक्टर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पकड़ी गईं। वहीं गुलजारपुर बंद क्षेत्र से एक 10 टायरा डंपर (UK18CA 1850) को अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों दबोचा गया। इस तरह कुल छह वाहनों को कब्जे में लिया गया।
वन विभाग ने सभी वाहनों को अभिरक्षा में लेकर गुलजारपुर चौकी परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी, प्रकाश चंद्र आर्य ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ यह एक बड़ी कार्रवाई है और आगे भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा।

To Top