उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)रिंग रोड.रुद्रपुर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक सौगात होगी सिद्ध।।

रिंग रोड के निर्माण कार्यों का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण

  • रिंग रोड से सुधरेगी शहर की यातायात व्यवस्था और मजबूत होगीः अजय भट्ट

रुद्रपुर। क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रुद्रपुर की महत्वाकांक्षी निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की जमीनी हकीकत जानी। निरीक्षण के दौरान सांसद ने निर्माण कार्य की प्रगति, सामग्री की गुणवत्ता और परियोजना की समयसीमा को लेकर नेशनल हाईवे के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) उत्तराखण्ड खनन विभाग ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, 1217 करोड़ का ऐतिहासिक राजस्व अर्जन ।।

निरीक्षण स्थल पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह रिंग रोड रुद्रपुर के भविष्य के लिए एक ऐतिहासिक सौगात सिद्ध होगी। उन्होंने कहा इस परियोजना के पूर्ण होते ही शहर को दशकों पुरानी जाम की समस्या से स्थायी निजात मिलेगी। भारी वाहनों का आवागमन शहर के बाहर से होने के कारण आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। उन्होंने कहा कि रिंग रोड न केवल यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि सिडकुल के उद्योगों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान कर आर्थिक विकास को भी नई गति देगी।

यह भी पढ़ें 👉  (रेलवे ब्रेकिंग) काठगोदाम से अब दादर तक चलेगी स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन ।।

अजय भट्ट ने निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की शिथिलता या समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उनके साथ मौजूद एसडीएम मनीष मिश्रा ने भी मौके पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और भूमि संबंधी पहलुओं की जानकारी साझा की।

सांसद ने इस परियोजना को भारतीय जनता पार्टी की विकासपरक नीति का जीवंत उदाहरण बताते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कृतसंकल्पित है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड में विकास का पहिया तीव्र गति से घूम रहा है और जल्द ही यह रिंग रोड आम जनता के लिए समर्पित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अब राशन उपभोक्ताओं की बल्ले बल्ले, तीन माह का एक साथ मिलेगा राशन ।।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक शिव अरोरा और महापौर विकास शर्मा ,विपिन जल्होत्रा, प्रीत ग्रोवर सहित भाजपा पार्षदगण, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

To Top