उत्तराखण्ड

(बड़ी खबर)गांधीधाम के लिए स्पेशल ट्रेन.उत्तराखंड के लोग यहां से पकड़ सकते हैं ट्रेन ।।

Uttarakhand city news : रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये पूर्व से चलाई जा रही 09451/09452 गांधीधाम-भागलपुर-गांधीधाम विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार बरेली सिटी, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी एवं सीतापुर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान करते हुए निम्नवत किया जायेगा। इसके बाद उत्तराखंड के लोग इज्जत नगर और पीलीभीत से ट्रेन पकड़ सकते हैं ।।

फलस्वरूप 09451 गांधीधाम-भागलपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 17, 24 अप्रैल, 01, 08 मई, 2026 को गांधीधाम से 18.25 बजे प्रस्थान कर भचाऊ से 18.57 बजे, सोमाखियाली से 19.12 बजे, ध्रंगाधरा से 20.35 बजे, अहमदाबाद से 23.15 बजे, दूसरे दिन नाडियाड से 00.13 बजे, दाहोद से 04.07, रतलाम से 06.05 बजे, भवानी मण्डी से 08.20 बजे, कोटा से 09.45 बजे, सवाई माधोपुर से 11.00 बजे, गंगापुर सिटी से 12.00 बजे, हिन्डौन सिटी से 12.30 बजे, बयाना से 13.00 बजे, भरतपुर से 14.20 बजे, मथुरा जं. से 16.20 बजे, हाथरस सिटी से 16.57 बजे, कासगंज से 18.20 बजे, बरेली सिटी से 20.55 बजे, इज्जतनगर से 21.16 बजे, पीलीभीत से 22.23 बजे, मैलानी से 23.35 बजे, तीसरे दिन सीतापुर से 01.30 बजे, गोंडा से 03.35 बजे, बस्ती से 05.00 बजे, गोरखपुर 06.55 बजे, बगहा से 09.30 बजे, हरिनगर से 09.47 बजे, नरकटियागंज से 10.30 बजे, बेतिया से 11.02 बजे, सगौली से 11.32 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 12.00 बजे, चकिया से 12.24 बजे, मुजफ्फरपुर से 13.45 बजे, समस्तीपुर से 14.40 बजे, बरौनी से 15.50 बजे, बेगूसराय से 16.17 बजे, मुंगेर से 17.10 बजे तथा सुल्तानगंज से 19.17 बजे छूटकर भागलपुर 20.15 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) सोमवार को कुकिंग गैस सिलेंडर वितरण का रोस्टर जारी।।

वापसी यात्रा 09452 भागलपुर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 20, 27 अप्रैल, 04, 11 मई, 2026 को भागलपुर से 05.00 बजे प्रस्थान कर सुल्तानगंज से 05.24 बजे, मंुगेर से 06.27 बजे, बेगूसराय से 07.27 बजे, बरौनी से 08.30 बजे, समस्तीपुर से 09.50 बजे, मुजफ्फरपुर से 11.45 बजे, चकिया से 11.55 बजे, बापूधाम मोतीहारी से 12.27 बजे, सगौली से 12.42 बजे, बेतिया से 13.02 बजे, नरकटियागंज से 13.52 बजे, हरिनगर से 14.07 बजे, बगहा से 14.22 बजे, गोरखपुर से 17.25 बजे, बस्ती से 18.32 बजे, गोण्डा से 20.00 बजे, सीतापुर से 22.35 बजे, दूसरे दिन मैलानी से 00.40 बजे, पीलीभीत से 01.57 बजे, इज्जतनगर से 03.02 बजे, बरेली सिटी से 03.35 बजे, कासगंज से 06.25 बजे, मथुरा जं. से 09.20 बजे, भरतपुर से 10.52 बजे, बयाना से 11.27 बजे, हिन्डौन सिटी से 11.52 बजे, गंगापुर सिटी से 12.35 बजे, सवाई माधोपुर से 13.25 बजे, कोटा से 15.00 बजे, भवानी मण्डी से 16.15 बजे, रतलाम से 19.30 बजे, दाहोद से 20.50 बजे, तीसरे दिन नाडियाड से 01.22 बजे, अहमदाबाद से 02.40 बजे, ध्रंगाधरा से 04.54 बजे, सोमाखियाली से 06.50 बजे, भचाऊ से 07.08 बजे छूटकर गांधीधाम 08.00 बजे पहुंचेगी। इस दौरान इस विशेष गाड़ी की रेक संरचना पूर्ववत रहेगी तथा यह गाड़ी फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल एवं लखनऊ (उत्तर रेलवे) स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)कांग्रेस बताए, 22 में कौन से टिकट बेचे, 27 में किसकी हुई एडवांस बुकिंग: भाजपा

यह गाड़ी 15 मई, 2026 से गांधीधाम से तथा 18 मई, 2026 से भागलपुर से अपने पूर्व निर्धारित कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर सेंट्रल, गोंडा के रास्ते चलाई जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षाफल किया जारी, और इस परीक्षा का साक्षात्कार इस दिन ।।

To Top