उत्तराखण्ड

बड़ी खबर(देहरादून)धामी ने दी बड़ी सौगात, बदलेंगे इस मार्ग के दिन ।।

Uttarakhand city news dehradun

​मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात: चल्थी-नौलापानी मार्ग के सुधारीकरण हेतु ₹754.47 लाख की वित्तीय स्वीकृति

​मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चल्थी-नौलापानी मार्ग के लिए ₹262.304 लाख की पहली किश्त जारी

​मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जन-आकांक्षाओं को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के विकास हेतु की गई घोषणा संख्या-677/2024 के क्रियान्वयन की दिशा में शासन ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) सीएम धामी के सख्त निर्देश महंगाई को करें नियंत्रण ।।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले ‘चल्थी-नौलापानी मार्ग (पी.एम.जी.एस.वाई.)’ के सुधारीकरण कार्य हेतु नियोजन विभाग की टी.ए.सी. द्वारा औचित्यपूर्ण पायी गई कुल ₹754.47 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के सफल संचालन हेतु चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आकस्मिकता निधि से प्रथम किश्त के रूप में ₹262.304 लाख (दो करोड़ बासठ लाख तीस हजार चार सौ रुपये) की धनराशि को स्वीकृति के उपरांत अवमुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) फिल्म अभिनेत्री सारा अली खान उठा रही है हसीन वादियो का लुत्फ।।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्थानीय क्षेत्र के परिवहन ढांचे में व्यापक सुधार होगा और ग्रामीणों को सुगम आवाजाही की सुविधा मिलेगी।

शासन द्वारा प्रथम किश्त की धनराशि जिलाधिकारी के निवर्तन पर रखी गई है।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित विभाग को निर्देशित किया है कि वे गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून)कांग्रेस बताए, 22 में कौन से टिकट बेचे, 27 में किसकी हुई एडवांस बुकिंग: भाजपा

​जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप जनपद में विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चल्थी-नौलापानी मार्ग इस क्षेत्र की लाइफलाइन है और इसके सुधारीकरण से न केवल यातायात सुदृढ़ होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।

To Top