Uttarakhand city news dehradun शादी समारोह में गलत तरीके से वाहन चला कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि इस लापरवाही के चलते उन्होंने उनके वाहनों को भी सीज कर दिया है घटना बुधवार की बताई जाती है जहां थाना कोतवाली सहसपुर क्षेत्र अंतर्गत देहरादून पोंटा फोरलेन हाईवे में एक शादी समारोह से संबंधित कुछ वाहनों द्वारा सड़क पर खतरनाक तरीके से रैश ड्राइविंग करते हुए वाहनों को चलाया जा रहा था जिससे आम जनमानस को परेशानी उठानी पड़ी। इस घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर कुछ फोटो वीडियो भी प्रसारित हुए ।
उक्त घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सहसपुर पुलिस को निर्देश दिया जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त वाहनों को चालकों सहित चौकी सभावाला लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान करते हुए सीज किया गया व वाहन चालकों का चालान किया गया। नेशनल हाईवे पर इस प्रकार खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध देहरादून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है।
सीज वाहन
- Car Scorpio UK07 HC 7747
- Car Swift UK17Q 1209
- Car Verna UK07 FS 1662




