उत्तराखण्ड

बड़ी खबर-@_उत्तराखंड पुलिस के लिए बड़े सम्मान की बात.अब इन दरोगा को मिलेगा देश का बड़ा सम्मान ।।

उत्तराखंड पुलिस के लिए गर्व की बात है 15 अगस्त को कालाढूंगी में तैनात थाना अध्यक्ष को केंद्रीय गृहमंत्री के पदक से उन्हें सम्मानित किया जाना है
पुलिसिंग, जांच में माहिर देश भर के 140 पुलिसकर्मियों को यह सम्मान 15 अगस्त को दिल्ली में मिलने जा रहा है, इस पदक का गठन 2018 में अपराध की जांच के उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने और जांच में ऐसी उत्कृष्टता को मान्यता देने से किया गया था,इसकी घोषणा प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को की जाती है

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी)मानसून से पहले की तैयारी, गौला, नंधौर नदी को लेकर डीएम रयाल ने ली अहम बैठक ।।

, पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 15 सीबीआई के, 12 एनआईए के, 10 यूपी पुलिस, 9 केरल पुलिस, 8 राजस्थान पुलिस, 8 तमिलनाडु पुलिस के साथ ही उत्तराखंड पुलिस के दरोगा वर्तमान में एसओ चोरगलिया भगवान महर को यह सम्मान 15 अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा दिया जाएगा,

यह भी पढ़ें 👉  दुखद (रामनगर) वरिष्ठ पत्रकार नीतेश जोशी का निधन, सीएम धामी ने जताया दुख ।।

ऐसे में पूरे नैनीताल पुलिस और उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मौके पर कहा यह पल उत्तराखंड के लिये गौरव का पल है, ऐसे में सभी ने एसओ चोरगलिया भगवान महर को शुभकामनाएं दी, हम आपको बता दे उत्तराखंड पुलिस के दरोगा भगवान महर मेहनती और कर्मठ पुलिस वाले है जो दिन रात लोगो की सेवा में तत्पर रहते है,ऐसे में उनके स्टाफ के लोगो में भी खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(उत्तराखंड) नदी में बहें दो शव बरामद ।।

भगवान महर ने वर्ष 2018 में हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र में हुई प्रीति हत्याकांड के मामले में विवेचना करते हुए तीन आरोपियों को जेल भेजा था जहां 2022 में तीनों आरोपियों को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी

To Top