उत्तराखण्ड

बड़ी खबर–: पंतनगर विश्वविद्यालय को मिला सर्वोत्तम अनुसंधान केंद्र का पुरस्कार

पन्तनगर सुनील श्रीवास्तव
पन्तनगर कृषि विश्वविद्यालय में आई.सी.ए.आर. की अखिल भारतीय ज्वार उन्नयन परियोजना को पचासवी  दो दिवसीय वार्षिक बैठक जो कि आन लाइन आहूत की गई में पिछले तीन वर्षो (2017-2020) के उत्कृष्ट कार्य के आधार पर पूरे देश में सर्वोत्तम अनुसंधान केन्द्र का पुरस्कार प्रदान किया गया। 


कार्यशाला का उद्घाटन आई.सी.ए.आर. के महानिदेशक डा0 त्रिलोचन महापात्रा द्वारा किया गया कार्यक्रम मे ज्वार एवं मोटे अनाज पर चलाये जा रहे शोध कार्यो की उपलब्धियों का समीक्षा की गई । ज्ञातब्य हो कि पन्तनगर विश्वविद्यालय द्वारा विगत तीन वर्षो में विकसित ज्वार चरी की सात प्रजातियों का विमोचन, राज्य बीज विमोचन उपसमिति द्वारा एवं एक प्रजाति सी.एस.वी. 35एफ.एवं एक संकर प्रजाति सी.एस.एच. 40एफ का विमोचन केन्द्रीय बीज विमोचन समीति द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (हल्द्वानी) पुलिस का ऑपरेशन रोमियो.पहले दिन 58 गिरफ्तार. महिला सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस की बड़ी पहल. रहे मर्यादा में.ऑपरेशन रोमियो रहेगा जारी।।
त्रिलोचन महापात्रा


गौरतलव है कि इसी वर्ष पन्तनगर विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गयी संकर प्रजाति सी.एस.एच. 24एम.एफ. को सतत उत्तम प्रदर्शन के कारण लैन्डमार्क प्रजाति के रूप में चिन्हित किया गया है।
इस अवसर पर आई.सी.ए.आर. के उप महानिदेशक, डा0 टी0 आर0 शर्मा,सहायक महानिदेशक डा0 यशपाल सिंह आदि ने कार्यशाला में सहभागिता की कार्यशाला में उपस्थित वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों का आई.आई. एम.आर. के निदेशक डा0 विलास ए टोनापी द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम मे परियोजना समन्वयक डा0 योगन्द सिंह, प्लांट पैथोलॉजी,डा0 पी0के पाण्डेय, प्रोफेसर, प्लांट ब्रीडिंग, डा0डी0के0 शुक्ला, सहायक प्राध्यापक, सस्य विज्ञान,डा0 क्रान्ति कुमार, सहायक प्राध्यापक, सस्य विज्ञान, डा0 शिवजी सिंह, जूनियर वैज्ञानिक प्लांट ब्रीडिंग, डा0 यशपाल, वैज्ञानिक, सस्य विज्ञान अजीत कुमार, प्रक्षेत्र सहायक, प्लांट ब्रीडिंग, कार्यरत हैं।

To Top