उत्तर प्रदेश

(मौसम अपडेट) मौसम विभाग ने 28 नवंबर तक जारी किया मौसम पूर्वानुमान.इस तरह का राज्य का मौसम.अब बढ़ेगी ठंड।।

देहरादून उत्तराखंड में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 28 नवंबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि इस सप्ताह राज्य में मौसम का मिजाज शुष्क बने रहने की संभावना है वहीं सुबह और शाम कुहासा छाए रहने से तापमान में गिरावट आएगी राज्य के मैदानी क्षेत्र में होने के चलते लोगों को जहां दिक्कत होगी वही दिन में धूप खिलने से राहत बनी रहेगी। वहीं मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है। जिसके चलते तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले चार दिन प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा व पहाड़ों में पाला पड़ सकता है।
गुरुवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 26.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम 10.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मसूरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 22.8 व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री रिकार्ड किया गया

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

To Top