उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट (उत्तराखंड) इस तरह से रहेगा मौसम का मिजाज,मौसम विभाग ने जारी की अपडेट।।

Uttarakhand city news Dehradun उत्तराखंड के मौसम में सुबह और शाम ठंड की बढ़ोतरी देखी जा रही है शुष्क मौसम होने के कारण प्रदेशभर में तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे ठंड भी महसूस होगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नवंबर महीने का पहला सप्ताह शुष्क मौसम से जूझने वाला है। आगामी 7 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में मौसम की बेरुखी देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) सबरजोत-क्वालीफाइंग राउंड में सफल, फाइनल के लिए बनाई जगह,त्रिशूल शूटिंग रेंज में निशाना साध सरबजोत गदगद ।।

16 डिग्री सेल्सियस रहेगा न्यूनतम तापमान
मौसम शुष्क रहने के चलते देहरादून में तापमान में दोगुना अंतर है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को अभी देहरादून का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं, जबकि सुबह के समय हल्की धुंध जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) 38 वें राष्ट्रीय खेल.पुलिस के जवान ने जीता पदक, दीजिए बधाई।।

मानसून की विदाई के बाद से उत्तराखंड में सूखा पड़ा हुआ है। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन कहीं-कहीं तो बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी। बारिश नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना हुआ है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी लगातार सामान्य से अधिक बन रहे, जिससे नवंबर महीने की शुरुआत में भी पंखे चल रहे हैं। उत्तराखंड में पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 10 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई।

Ad
To Top
-->