उत्तर प्रदेश

(मौसम अपडेट) गलन एवं ठिठुरन बढ़ाएगी मुसीबत. मौसम रहेगा शुष्क. मौसम विभाग ने जारी किया तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान. शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट।।

देहरादून-:उत्तराखंड मौसम विभाग में 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं उथला कोहरा रहने की चेतावनी जारी की है सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस समय दोनों जनपदों में उथला से मध्यम कोहरा छाया रहेगा।


आज इस वर्ष का अंतिम दिन है नए वर्ष की शुरुआत में मौसम में और अधिक शीतलता आएगी अब धीरे-धीरे उत्तराखंड राज्य में मौसम बेहद ठंडा होता जा रहा है तथा अगले साल की शुरुआत मौसम के शुष्क रहने की बनती हुई दिख रही है मौसम विभाग ने 3 जनवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 31 दिसंबर से लेकर 3 जनवरी तक राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है साथ ही मौसम विभाग में 31 दिसंबर को उत्तराखंड राज्य के उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं उथला से मध्यम कोहरा और कुहासा होने की संभावना व्यक्त की है मौसम विभाग ने उधम सिंह नगर एवं हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं उथला से मध्यम कोहरा की संभावना व्यक्त करते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
राजधानी दिल्ली में पिछले तीन दिनों से धूप खिलने से लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिली है। लेकिन 31 दिसंबर से एक बार फिर सर्दी के तेवर तीखे होंगे। तापमान में भी भारी गिरावट होगी और जनवरी के पहले हफ्ते में लगातार कई दिनों तक शीतलहर का प्रकोप बना रह सकता है।
फिर शुरू होंगी बर्फीली हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार हिमालय पर चल रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर अब कम हो गया है। एक बार फिर बर्फीली हवाएं राजधानी तक आने लगेंगी। इसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान दिसंबर में दूसरी बार 10 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 10.7 डिग्री रहा। पालम में न्यूनतम तापमान 12.2, गुरुग्राम में 11.7, फरीदाबाद में 10.6, गाजियाबाद में 10.9, जाफरपुर में 11.2, मंगेशपुर में 10.1, नजफगढ़ में 14 डिग्री, नोएडा में 11.4, पीतमपुरा में 14.4, सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13.7 और मयूर विहार में 11.8 डिग्री रहा। नजफगढ़ और पीतमपुरा में यह सामान्य से 7 और 8 डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय घना कोहरा रह सकता है। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तामपान 8 डिग्री रहेगा। साल के पहले दिन 1 जनवरी को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं, इसके बाद 2 से 5 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास सिमट जाएगा। इस बीच राजधानी में घने कोहरे और शीत लहर को लेकर येलो अर्ल्ट भी जारी किया गया है।

To Top