देहरादून-: मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए सिर्फ 26 सितंबर तक ही बरसात को अपने बुलेटिन में दिखाया था जबकि मौसम विभाग ने 27 सितंबर को सिर्फ पहाड़ों में ही बरसात की संभावना को हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बौछार होने की संभावना जताई है वहीं 28 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्र में हल्की ये से मध्यम गर्जन बरसात तथा राज्य के मैदानी क्षेत्र में मौसम शुष्क रहना 29 सितंबर को पर्वतीय क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा तथा राज्य मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने तथा 30 सितंबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कई की हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ बौछार होने तथा मौसम मैदानी क्षेत्रों में शुष्क रहने की बात कही है इस तरह लगातार चार दिन मैदानी क्षेत्र में शुष्क रहने के बाद ऐसा लग रहा है कि प्रसाद अब विदाई की ओर अग्रसर हो रही है। मैदानी क्षेत्र में खिली धूप होने के साथ दुर्गा पूजा, रामलीला में धूम मचने लगी है उधर उत्तरकाशी में।

वर्तमान समय में जनपद के जिला मुख्यालय, सहित सभी तहसील क्षेत्रों में धूप खिली है जनपद में कुशलता हैं।
1- गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गूगाड के पास मार्ग बाधित है बीआरओ के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है।
2- यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कल्याणी के पास मार्ग बाधित है रानी कंस्ट्रक्शन के द्वारा मार्ग खोलने का कार्य किया जा रहा है।
3- विकासनगर-बड़कोट राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग सुचारू हैं।
4- चिन्यालीसौड़-सुवाखोली-मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
5- उत्तरकाशी-लम्बगांव-श्रीनगर मोटर मार्ग यातायात हेतु सुचारू हैं।
√ वर्तमान तक जनपद के अन्तर्गत 05 ग्रामीण मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। सम्बन्धित विभागों द्वारा उक्त मार्गो को सुचारू किये जाने की कार्यवाही की जा रहीं हैं।




