उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट-:आग उगलती गर्मी से अब कुछ मिलेगी राहत, चलेगी तेज हवा और गिरेंगे ओले ।।

देहरादून-:इस समय गर्मी अपने प्रचंड जोरों पर है लेकिन इन सबके बीच मौसम विभाग ने 10 से 14 अप्रैल के बीच में मौसम बदलने का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग ने दस से बारह अप्रैल तक इस अवधि के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया था। अब 13 और 14 अप्रैल के लिए बारिश और ओलावृष्टि येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के लिए विशेषकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (उत्तराखंड) वाल्मीकि गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार ।।

 
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, 13 और 14 अप्रैल के लिए उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों के लिए ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंह ने कहा कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर (देहरादून) उत्तराखंड में गोदान टैक्स फ्री.आदेश जारी ।।

 
ओलावृष्टि से खुले में रहने वाले मवेशी चोटिल हो सकते हैं। उन्होंने काश्तकारों को खेत में रखी कटी फसल सुरक्षित स्थानों में रख लेने को कहा है। उनके मुताबिक, 12 की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जएगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के अनाम द्वीपों एवं चट्टानों का होगा नामकरण, आप भी दे सकते हैं अपना सुझाव ।।

देहरादून में 37 डिग्री तापमान देहरादून में रविवार को 37 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। जो सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।

Ad Ad
To Top