उत्तर प्रदेश

मौसम अपडेट(देहरादून) आज मौसम में होगा मामूली फेरबदल.मौसम विभाग ने जारी किया 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान.कोहरा बढ़ाएगा मुसीबत।।

देहरादून
मौसम विभाग ने 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उधम सिंह नगर और हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं उथला कोहरा छाए रहने की संभावना व्यक्त की है सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 6 जनपदों में मौसम शुष्क रहने की बात कही है।


इसके अलावा मौसम विभाग ने 10 जनवरी तक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी.चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपदों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं बहुत हल्की हल्की बरसात बर्फबारी होने की मामूली संभावना व्यक्त की है तथा राज्य के शेष भागों में जनपद में मौसम शुष्क रहेगा 10 जनवरी तक जारी मौसम पूर्वानुमान में तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं उथला कोहरा होने की भी संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है तथा राज्य से जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(हल्द्वानी) बेल बाबा स्थित वाहन फिटनेस सेंटर पर आयुक्त का छापा. कल की घटना के बाद एक्शन में आयुक्त।।


मौसम विभाग ने कहा है कि राज्य में आज ठंड से कुछ राहत मिलेगी और शनिवार को तापमान में मामूली वृद्धि होने की उम्मीद है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज जिलों में शुष्क मौसम रहने की संभावना जताई है। राजधानी देहरादून में मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान है और सुबह के समय धुंध रहने की संभावना है। देहरादून में शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान शुक्रवार को यहां दर्ज न्यूनतम तापमान से करीब तीन डिग्री अधिक रहने का अनुमान है।
शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान देहरादून में क्रमश: 20.4 डिग्री सेल्सियस और 4.4 डिग्री सेल्सियस, पंतनगर में 12.2 डिग्री सेल्सियस और सात डिग्री सेल्सियस, मुक्तेश्वर में 17.6 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस और 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी में क्रमश: 4.8 डिग्री सेल्सियस।

To Top