उत्तराखण्ड

मौसम अपडेट(देहरादून) येलो और ऑरेंज अलर्ट के बीच, एक हफ्ते तक गर्मी से राहत, आज हो रही है झमाझम बरसात, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय ।।

Uttarakhand city news dehradun उत्तराखंड आज मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 14 अप्रैल तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार 8 अप्रैल को राज्य में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ऑरेंज अलर्ट के तहत
राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / ओलावृष्टि / झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है जबकि राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 40-50 तक) चलने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है ।

इसके अलावा मौसम विभाग ने 9 अप्रैल को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (वायु गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक) चलने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है ।
जबकि 10 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3700m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है व राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना रहने के अलावा 11 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3700m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है के अलावा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  अभी-अभी(उत्तराखंड) तीन घंटे का यहां ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनी ।।


वही 12 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3700m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना है तथा राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वही 13 अप्रैल को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा / गर्जन के साथ वर्षा / बर्फबारी (3700m व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में) होने की संभावना व राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है । मौसम विभाग का कहना है कि 14 अप्रैल को राज्य के सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है ।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर(देहरादून) सीएम धामी ने दिए मानसून पूर्व बाढ़ नियंत्रण कार्यों की व्यापक समीक्षा के निर्देश ।।

उत्तरकाशी में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
उत्तरकाशी,
जनपद उत्तरकाशी में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। जिला मुख्यालय सहित सभी तहसील क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर बढ़ गया है।
वहीं, ऊंचाई वाले धार्मिक स्थलों गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम में हल्की बर्फबारी होने की सूचना है। बर्फबारी के चलते इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन के अनुसार, कनखू बैरियर चौकी क्षेत्र में भी मौसम खराब बना हुआ है और लगातार वर्षा हो रही है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

To Top