देहरादून-: मौसम विभाग ने एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है जिसके तहत उधम सिंह नगर, नैनीताल तथा चंपावत जनपदों में कई कई गर्जन के साथ भारी वर्षा की संभावना हो सकती है अभी शाम 7:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इसके अलावा देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत,उधम सिंह नगर एवं पिथौरागढ़ जनपद में कहीं कही तेज बौछार होने की संभावना है इसके अलावा राज्य के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है अभी तक पिछले 3 घंटे में दर्ज वर्षा की बात की जाए तो इस दौरान रुद्रपुर में 70 हल्द्वानी में 29 किच्छा में 23.5 कालाढूंगी में 22 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है जबकि अब तक रुद्रपुर में 98 गूलरभोज में क्या शिक्षा में संत नगर में 59 हल्द्वानी में 39 कालाढूंगी में 43.3 चोरगलिया में 81 जनती 33,5 नैनीडंडा में 34, 33 लोहाघाट में 30,5 रामनगर में 27,5 करणप्रयाग 28,5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की गई है।



अगले 21 सितंबर तक जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि रविवार 18 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशी बिजली चमकने के साथ तेज बौछार पड़ने की संभावना है वहीं मौसम विभाग ने 19 और 20 को खाली रखा है साथ ही 21 सितंबर को राज्य के पर्वतीय क्षेत्र में कहीं-कहीं मेघ गर्जन आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज बौछार की भी संभावना जताई है।।




